Tuesday, 25 August 2015

हार नही है सीख है ये

हार नहीं है सीख है ये
छूट नहीं जंजीर है ये
लगा लगन हो मगन
क्योंकि घाव नही
पर पीर है ये।

इस दर्द को समेटकर
चैलेजा तू इसकदर
भले कठिन हो डगर
तू रुके बस छु शिखर ।

उजाला हो या अन्धकार
दर्द भले ही हो अपार
तू तो बीएस भर हुंकार
जीत का ही कर विचार ।

हार नही है सीख है ये
छूट नहीं जंजीर है ये।

No comments:

Post a Comment