Thursday 15 March 2018

स्वतंत्रता दिवस

सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं , आज इस पावन दिवस पर मेरी कलम की कुछ पंक्तिया आपके सामने रखता हूँ , और आशा करता हूँ कि इन पंक्तियों के माध्यम से जन मन मे जो बीज मैं बोना चाहता हूं उसका वृक्ष मुझे आने वाले समय देखने को मिले ।

पंक्तिया प्रारम्भ करता हूँ ।
     

हम आज़ाद हैं आज़ादी छिनने नहीं देंगे
तिरंगे को कभी अपने हम झुकने नही देंगे
आज़ादी दिलाई जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर
उनकी कुर्बानी की दास्तान इतिहास से मिटने नहीं देंगे

वादा करो कि देश का मान बनाये रखोगे
संस्कार और संस्कृति की लौ जलाकर रखोगे
मिले मौका कभी वतन पर कुर्बान होने का
कफ़न मेरा हो तिरंगा बस यही अरमान रखोगे।।
    
                                                              धन्यवाद
                                                         (तरुण त्यागी)

No comments:

Post a Comment